संजय राउत (Photo Credits-ANI Twitter)
संजय राउत (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Police Commissioner Parambir Singh) की तरफ से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) सहित अन्य मंत्रियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने विपक्ष (Opposition) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि खुद को बचाने के लिए आरोपी कईयों का नाम लेता है, लेकिन उससे वह बच नहीं पता है।

    पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने दावा किया था कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे को दोबारा पुलिस सेवा में शामिल करने के लिए उन पर मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री एवं पर्यटन मंत्री का दबाव था। इसी तरह पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों के तबादले के लिए परिवहन मंत्री अनिल परब उन्हें सूची देते थे। इसके पहले राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने पूछताछ में बताया था कि जब वे गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे तब गृह मंत्री अनिल देशमुख तबादलों की सूची देते थे।

    कई बार पीएम मोदी के नाम का भी इस्तेमाल करते हैं 

    सिंह के आरोपों पर राउत ने यह भी कहा कि हम कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी इस्तेमाल करते हैं। कई बार कई मुख्यमंत्रियों के नाम का जिक्र होता है। देवेंद्र फडणवीस जब मुख्यमंत्री थे तब भी उनका नाम आया था। शिवसेना नेता राउत ने कहा है कि आरोपी अपने बचाव के लिए कई नामों का इस्तेमाल करता है तो इसका मतलब तो यह नहीं हो गया कि उन पर अपराध सिद्ध हो गया। परमबीर सिंह पर हप्ता वसूली से लेकर अपहरण तक के कई आरोप हैं। यदि विपक्ष इसे भुनाना चाहता है तो वह अपना काम जारी रखें।

    केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

    शिवसेना नेता राउत ने भाजपा पर हमला करते हुए  केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इस सरकार में राजनीतिक विरोधियों के रिश्तेदारों और दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हम जैसे लोग हमेशा सहिष्णु होते हैं। राजनीतिक बदले की कार्रवाई हो रही है।