corona-mumbai

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) बेकाबू हो गया है। इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में हर दिन रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

    वहीं, इतने बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुंबई शहर में, दादर मार्केट में आज सुबह भारी भीड़ देखी गई। पिछले 24 घंटों में, मुंबई में कोविड -19 (COVID19) के 1962 नए  मामले सामने आए हैं। मुंबई महानगर पालिका ने इसकी सूचना दी।

    एएनआई ने मार्केट की कुछ तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया, “महाराष्ट्र: मुंबई के दादर मार्केट में आज सुबह भारी भीड़ देखी गई। पिछले 24 घंटों में, मुंबई ने 1962 नए # COVID19 मामलों की सूचना दी।”