corona crisis

    Loading

    मुंबई : मार्च 2020 से मुंबई (Mumbai) में फैले कोरोना संक्रमण (corona infection) के बाद से ही अंधेरी पश्चिम  (Andheri West) कोरोना का गढ़ बना हुआ है। यहां प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों (Patients) का आंकड़ा हैरान करने वाला है। यहां पर रोजाना 2,000 मरीज मिल रहे हैं जो अन्य वार्डों की अपेक्षा सबसे अधिक है। यहां के सहायक आयुक्त पृथ्वीराज चौहान कोरोना की संख्या को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं,जबकि अन्य वार्डों में कोरोना के मामले बहुत हद तक कम हो रहे हैं।

    6 जनवरी को के पश्चिम वार्ड, अंधेरी पश्चिम में 2,234 कोरोना के मरीज मिले थे। उसके बाद से मरीजों की संख्या 2 हजार के उपर चल रही थी। हालांकि मुंबई में कोरोना मामले कम होने के साथ यहां भी कम हुए, लेकिन अब भी 1,900 से अधिक मरीज मिलने पर हैरानी जताई जा रही है।

    बांद्रा पश्चिम का इलाका भी चपेट में

    के पश्चिम वार्ड के बाद एच वेस्ट बांद्रा पश्चिम का इलाका भी तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां भी रोज 1000 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। अंधेरी पूर्व की भी यही स्थिति है। यहां भी कोरोना मरीज की संख्या 1,000 से अधिक है। इसी के साथ मलाड और कांदिवली भी इसी समूह में शामिल है। मुंबई के यह पांच प्रमुख वार्ड हैं जिनमें कोरोना का कहर सबसे अधिक है।

    मुंबई के 19 वार्डो में कोरोना मामले कम

    मुंबई के इन पांच वार्डों को छोड़ कर अन्य सभी 19 वार्डो में कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं। सबसे कम मामले बी वार्ड डोंगरी इलाके में आए हैं। उसके बाद सबसे कम मरीजों वाला मरीन लाइन का सी वार्ड हैं। बी वार्ड में बुधवार को 79, जबकि सी वार्ड में सी वार्ड में 100 मरीज मिले थे। इन पांच वार्डों में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक  45,658 मरीज मिल चुके हैं।

    पांच वार्डों में मिले मरीजों की संख्या 

    वार्ड क्षेत्र      मरीज संख्या
    के वेस्ट  अंधेरी पश्चिम, जुहू   13,350
    के पूर्व      अंधेरी  पूर्व ,विलेपार्ले  7,518 
    एच वेस्ट     बांद्रा पश्चिम   8,635
    पी उत्तर   मालाड   7,087
    आर साउथ    कांदिवली 7,042