Mayor Kishori Pednekar

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के सातसितारा ग्रैंड हयात होटल (Grand Hyatt Hotel) में कोरोना नियमों (Corona Rules) का उल्लंघन किए जाने को लेकर मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर (Mayor Kishori Pednekar) ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल किया है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को कोरोना से डर नहीं लगता क्या? कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रसार कम हुआ है, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है।

    बॉलीवुड हो या राजनेताओं को त्रिस्तरीय नियम का पालन करना चाहिए। मास्क, सैनिटाइज़र और सामाजिक दूरी का पालन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ओमीक्रोन का खतरा अब बढ़ता नजर आ रहा है। महापौर पेडणेकर ने कहा कि ग्रैंड हयात होटल में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। 

    दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को महानगरपालिका के कर्मियों ने ट्रेस कर लिया है। दोनों के संपर्कों की जांच की जा रही है। होम क्वारंटाइन करने के लिए कहा गया था। दोनों को होम क्वारंटाइन किया गया है, लेकिन मुंबई महानगरपालिका भी सतर्क है। बॉलीवुड के साथ-साथ राजनेताओं को भी एहतियात बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट ने हाथ और पैर फैलाना शुरू कर दिया है, लेकिन राजनेताओं, बॉलीवुड और अन्य लोगों को परवाह नहीं है। इसमें जान जाने का खतरा है। ग्रैंड हयात पार्टी में कुछ नामी हस्तियों के बच्चों के नाम सामने आए हैं। उन्हें अपना और अपने परिवार का भी ख्याल रखना चाहिए।