आज दशहरा पर शुभ योग

    Loading

    मुंबई : विजय दशमी (Vijay Dashami) का पर्व इस वर्ष 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार नवरात्रि (Navratri) 7 अक्टूबर को प्रारंभ हुई थी। इस वर्ष दो तिथियां एक साथ होने के कारण नवरात्रि आठ दिन की हुई थी। 14 अक्टूबर को महानवमी थी और इसके अगले दिन यानि 15 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra) मनाया जाएगा। 

    शुभ मुहूर्त

    15 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि सिर्फ 46 मिनट की है। अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक है। 

    शुभ योग का समय 

    पं. आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि दशहरा पर इस बार तीन शुभ योग बन रहे हैं। रवि योग 14 अक्टूबर को शाम 9 बजकर 34 मिनट पर शुरू हो गया है, जो 16 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्ध योग 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह सूर्योदय से 9 बजकर 16 मिनट तक कुमार योग रहेगा। तीन शुभ योग एक साथ बनने से दशहरा पर पूजन सभी जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।