plantation
File Photo

    Loading

    मुंबई. देश के अंतरिक भागों सहित सीमा की रखवाली में लगे 7 केंद्रीय सशस्त्र बलों (Central Armed Forces) के जवानों ने पेंडमिक समय में 1 करोड 47 लाख 38 हजार 040 अलग-अलग प्रजातियों  के पौधों (Plants) का पौधारोपण (Plantation) कर सुरक्षा के साथ पर्यावरण की सुरक्षा में लग गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (Mumbai Port Trust) ईकाई के कमांडेंट रंजीत कुमार साहनी ने बताया कि उनकी ईकाई को वर्ष 2020 में 2600 वृक्ष लगाने का टास्क दिया गया था। जिसे बल के जवानों ने सफालतापूर्वक पूरा कर लिया है।

    मुंबई में जगह की कमी के बावजूद बल के जवान न केवल पौधरोपण किए अपितु बीते एक वर्ष की अवधि में उनकी उचित प्रकार से देखरेख भी कर रहे हैं। सभी पौधे जीवित हैं। रंजीत कुमार ने बताया कि जो पौधे प्लांटेशन के बाद वर्षा या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हो गए थे उनके स्थान पर पुनर्रोपण कर देखभाल की जा रही है। वर्ष 2021 में भी पोर्ट ट्रस्ट ईकाई को 400 वृक्ष लगाने का टास्क दिया गया है जिसे पूरा कर लिया गया है।

    ऐसे हो रही पौधों की सेवा

    रंजीत कुमार ने कहा कि सुबह के समय 1 घंटे बल के जवानों की पीटी होती है। उसमें से 20 मिनट लगाए गए पौधों की देखरेख की जाती है। प्रत्येक पौध के पीछे निश्चित संख्या में जवानों को लगाया गया है। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट एस के मिश्रा भी उपस्थित थे।

    किस बलों ने कितना किया पौध रोपण

    • असम राइफल्स : 76,42,484
    • सीमा सुरक्षा बल: 11,82,379
    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल: 8,98,656
    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल: 27,87,615
    • भारत तिब्बत सीमा पुलिस: 5, 45,652
    • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड: 2,59,969