CM SHINDE

Loading

महाराष्ट्र: हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अपने सभी मंत्रियों को तत्काल मुंबई में उपस्थित होने का आदेश दिया है। ऐसे में अब अचानक मंत्रीयों को मुंबई क्यों बुलाया गया है यह अभी भी गुप्त है। लेकिन इस खबर ने पुरे महाराष्ट्र में एक चर्चा छेड़ दी है। आइए यहां जानते है पूरी खबर क्या है… 

CM एकनाथ शिंदे का आदेश

जैसा कि हमने आपको बताया महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने अपने सभी मंत्रियों को मुंबई बुलाया है। इसलिए जल्द मुंबई से बाहर के सभी मंत्री मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आज एक बजे से पहले सभी मंत्री मुंबई में मौजूद रहेंगे। अब इस घटना से महाराष्ट्र में सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। 

क्यों बुलाई बैठक? 

बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रियों को सभी कार्यक्रम रद्द कर तुरंत मुंबई आने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री का आदेश आते ही सभी मंत्री अपना दौरा बीच में ही छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए। सभी मंत्रियों के आज दोपहर 1 बजे तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक सह्याद्री पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सभी मंत्रियों की बैठक होने की संभावना है। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि अचानक बैठक क्यों बुलाई गई।

महाराष्ट्र में जोरों पर चर्चा 

ज्ञात हो कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले की घोषणा कभी भी की जा सकती है। साथ ही महाराष्ट्र में हो रहे हालिया घटनाक्रम को देखते हुए इस बैठक की ओर महाराष्ट्र का ध्यान आकर्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को मुंबई में पेश होने का आदेश क्यों दिया, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस खबर के चलते चर्चा छिड़ गई है। अब देखा यह होगा कि शिंदे सरकार राजनीती में कौनसा नया हड़कंप मचाते है।