Bribery
रिश्वतखोरी

    Loading

    मुंबई: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक लाख रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ बीएमसी (BMC) के डिप्टी इंजीनियर भूषण लक्ष्मण भुसाणे (45) को गिरफ्तार किया है। वह एक सामाजिक संस्था से उसके शौचालय की मरम्मत के लिए 4 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।

    भुलेश्वर की सामाजिक संस्था कुंधडिया सेवा संघ को बीएमसी ने उसके शौचालय के लाइसेंस रद्द करने की नोटिस दिया था। उसको लेकर संस्था के पदाधिकारी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने संस्था के पक्ष में फैसला सुनाया। संस्था के पदाधिकारी ने क्रॉफर्ड मार्केट स्थित बीएमसी के कार्यालय में शौचालय के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अप्लाई किया।

    4 लाख रिश्वत की मांग

    बीएमसी के सहायक आयुक्त के कार्यालय में कार्यरत डिप्टी इंजीनियर भूषण लक्ष्मण भुसाणे ने संस्था से लाइसेंस के नवीनीकरण और वर्क आर्डर देने के लिए 4 लाख रुपए की मांग की। बाद में 3 लाख रुपए देने तय हुआ।

    1 लाख रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

    संस्था के पदाधिकारी ने पैसे देने के बजाय भुसाणे के खिलाफ एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी ने सोमवार को ट्रैप लगा कर रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख रुपए लेते हुए भुसाणे को गिरफ्तार किया। एसीबी ने उसके घर पर छापेमारी कर छानबीन की। उसके बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।