Ashish Shelar
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) बीएमसी चुनाव (BMC Election) में शिवसेना (Shiv Sena) को हराने के लिए बीजेपी (BJP) ने मजबूत मोर्चा बंदी शुरू कर दी है। बीएमसी का बजट पेश होने के बाद जहां बीजेपी जनहित के मुद्दों को लेकर शिवसेना को घेरने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी चुनावों को लेकर बीजेपी ने चुनाव संचालन समितियों का गठन किया गया है।  इसके तहत 25 समितियों का गठन किया है।  पिछले बीएमसी चुनाव में बीजेपी नगरसेवकों (BJP Corporators) की संख्या 82 तक पहुंचाने वाले तत्कालीन मुंबई भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यदि यह कहा जाय कि बीजेपी शेलार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी तो वह अतिश्योक्ति नहीं होगा।  

    चुनाव संचालन समिति में सांसद गोपाल शेट्टी, सांसद पूनम महाजन और मनोज कोटक और किरीट सोमैया विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

    25 समितियों की घोषणा  

    पिछले दिनों विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्हीं के आवास पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता में मुंबई भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई थी। जिसमें रणनीति बनाई गई थी। बाद में देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बीएमसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, जिसके बाद चुनाव संचालन समिति सहित 25 समितियों की घोषणा की गयी है।  

    अतुल भातखलकर को मीडिया विभाग समिति का अध्यक्ष बनाया गया 

    बीएमसी चुनाव प्रभारी रहे विधायक अतुल भातखलकर को अब मीडिया विभाग समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर को प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि पूर्व मंत्री विधायक विद्या ठाकुर और आचार्य पवन त्रिपाठी  को विशेष संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। शलाका साल्वी और शीतल गंभीर महिला संपर्क समिति और उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय को प्रवासी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जो समितियां गठित की गई हैं वह इस प्रकार है।

    चुनाव संचालन समिति

    • अध्यक्ष:  विधायक आशीष शेलार । सदस्य: विधायक कालिदास कोलंबकर, पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता, विधायक राहुल नार्वेकर और  नितेश राणे
    • घोषणापत्र समिति
    • अध्यक्ष: सांसद पूनम महाजन। सदस्य: विधायक योगेश सागर, सुनील राणे, राजहंस सिंह, आर.यू. सिंह, प्रभाकर शिंदे
    • प्रशासन समन्वय: विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर
    • मीडिया और सोशल मीडिया समिति
    • अध्यक्ष:  विधायक अतुल भातखलकर। सदस्य: विधायक राम कदम, अमरजीत मिश्रा, अधिवक्ता विवेकानंद गुप्ता
    • स्लम संपर्क समिति: सांसद गोपाल शेट्टी, आर.डी. यादव, पूर्व विधायक तृप्ति सावंत
    • संसाधन- सांसद मनोज कोटक
    • चार्जशीट कमेटी
    • अध्यक्ष: विधायक अमित साटम। सदस्य : भालचंद्र शिरसाट, विनोद मिश्रा
    • बाह्य प्रचार समिति:  विधायक पराग अलवानी
    • प्रचार सामग्री प्रबंधन समिति: विधायक मिहिर कोटेचा और पराग शाह
    • बूथ संपर्क: संजय उपाध्याय
    • चुनाव आयोग संपर्क:  प्रकाश मेहता और कृपाशंकर सिंह
    • वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क: विधायक भाई गिरकर
    • वार रुम:  प्रतीक करपे
    • ओबीसी संपर्क समिति: विधायक मनीषा चौधरी
    • उत्तर भारतीय संपर्क समिति: जयप्रकाश ठाकुर, आर. यू. सिंह, अमरजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, ज्ञानमूर्ति शर्मा
    • व्यापारी और लघु व्यवसाय संपर्क समिति: राज पुरोहित
    • दक्षिण भारतीय संपर्क समिति: विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन
    • असंगठित श्रमिक संपर्क: हाजी अराफात शेख
    • विशेष संपर्क समिति:  विद्या ठाकुर और आचार्य पवन त्रिपाठी
    • एससी मोर्चा संपर्क समिति: शरद कंबले
    • अल्पसंख्यक संपर्क समिति: वसीम खान
    • नए मतदाता संपर्क समिति:  तेजिंदर सिंह तिवाना, पल्लवी सप्रे, आरती पुगांवकर
    • महिला संपर्क समिति: शलाका साल्वी और शीतल 
    • गंभीर प्रवासी कार्यकर्ता समिति:  संजय पांडेय