
मुंबई: महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट (budget) पेश कर दिया। इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं।
बजट दस्तावेजों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपये से 14.52 प्रतिशत अधिक (14.52 percent more) है।
BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) budget 2023-24 | The Budget estimate for the financial year 2023-24 is proposed to be Rs 52,619.07 crores which is 14.52% higher than the Budget estimate for 2022-23 which was Rs 45,949.21 crores.#Mumbai
— ANI (@ANI) February 4, 2023
यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।
बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी महानगरपालिका ने शनिवार को वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया। बजट में सौंदर्यीकरण, प्रदूषण, पर्यावरण, ब्रिज, आधुनिक हॉस्पिटल, रोड, एसटीपी प्रोजकेट, मियावाकी वन योजना, उद्यान और पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस बार 14.52 प्रतिशत अधिक बजट होने होने से कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है। वहीं कई प्रोजेक्ट का काम चल रहा है।