Mumbai Police
File Photo

    Loading

    मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई (Mumbai) के अंधेरी इलाके में एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय मॉडल का शव (30 Year Old Model) मिला है। मॉडल का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक, मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया और डिनर भी ऑर्डर किया था। हाउसकीपिंग स्टाफ के बार-बार फोन करने पर जब मॉडल ने गुरुवार को अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला तो होटल के मैनेजर ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

    होटल पहुंचने पर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो मॉडल का शव पंखे से लटका मिला। छानबीन के बाद रूम से मॉडल ने लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट पर मॉडल ने लिखा, ‘मुझे खेद है…. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे बस शांति चाहिए। इस लिए मैंने इतना बड़ा कदम उठाया है।’

     

    वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर किया है। मॉडल का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मॉडल के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।