Anil Deshmukh
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) कि मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज उनके द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई आगामी 6 दिसंबर तक के लिए टाल दी है। आज CBI ने देशमुख की जमानत याचिका का का विरोध किया है।

    गौरतलब है कि इससे पहले बीते 29 नवंबर को, बॉम्बे हाई कोर्ट ने देशमुख की दायर जमानत याचिका पर सुनवाई आज यानी दो दिसंबर तक के लिए टाल दी थी। दरअसल मामले पर CBI ने कहा था कि सहायक सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह का स्वास्थ्य खराब है। इसके चलते वह बीते मंगलवार को अदालत में मौजूद नहीं थे। इसलिए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्थगित कर दी थी।

    जानकारी दें कि, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने बीते 26 अक्टूबर को 100 करोड़ रुपये जबरन वसूली मामले के सिलसिले में जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। वहीं इससे पहले CBI की एक विशेष अदालत ने बीते 21 अक्टूबर को देशमुख की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

    दरअसल CBI ने अनिल देशमुख पर यह संगीन आरोप लगाया था कि, उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुंबई में बार मालिकों से हर महीने अवैध रूप से अपने लिए 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने को कहा था। इस मामले पर सचिन वाजे का भी बयान दर्ज हुआ था। बता दें कि, देशमुख को ED ने बीते नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में भी हैं।