Neral-Matheran Toy Train

    Loading

    मुंबई: नेरल-माथेरान (Neral-Matheran) के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन ( Toy Train) के समय में बदलाव किया गया है। 8 दिसंबर से नेरल-माथेरान-नेरल मिनी ट्रेन सेवा 52105 प्रतिदिन नेरल (Neral) से 10.25 बजे (2.20 बजे के बजाय) प्रस्थान करेगी और (5 बजे के बजाय)1.05 बजे माथेरान (Matheran) पहुंचेगी। 52106 माथेरान से प्रतिदिन 4 बजे (4.20 बजे के बजाय) प्रस्थान करेगी और नेरल (7 बजे के बजाय) 6.40 बजे पहुंचेगी। 52103 और 52104 नेरल-माथेरान सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    इसी तरह अमन लॉज- माथेरान-अमन लॉज शटल सेवा 52155 अमन लॉज से (10.45 बजे के बजाय) 9.35 बजे प्रस्थान कर माथेरान (11.03 बजे के बजाय) 9.53 बजे पहुंचेगी। 52156 माथेरान से 10.20 बजे के बजाय 9.10 बजे प्रस्थान कर अमन लॉज 10.38 बजे के बजाय 9.28 बजे पहुंचेगी। 52159 अमन लॉज से (2.05 बजे के बजाय) 2.25 बजे प्रस्थान कर माथेरान  (2.23 बजे के बजाय) 2.43 बजे पहुंचेगी। 52160 माथेरान से  (1.40 बजे के बजाय) 2 बजे प्रस्थान करेगी और अमन लॉज (1.58 बजे के बजाय) 2.18 बजे पहुंचेगी।

    नए रूप में नैरो गेज

    115 वर्ष पुरानी नेरल-माथेरान नैरो गेज सेक्शन अब नए रूप के साथ पर्यटकों को लुभा रही है। उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले भारी वर्षा और पहाड़ी खिसकने के चलते इस खंड पर 20 से अधिक स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए थे। मध्य रेल ने खंड में ट्रैक और यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कई बुनियादी ढांचागत कार्य किए हैं।