Photo - ANI
Photo - ANI

Loading

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति से बड़ी खबर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS chief Raj Thackeray) और उनके परिवार से मिलने शिवतीर्थ (Shivtirth) पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde)। आज महाराष्ट्र के मालेगांव में शिवसेना ठाकरे गुट के मुखिया उद्धव ठाकरे जनसभा ले रहे हैं। वहीं, शिवतीर्थ में राजनीतिक घटनाक्रम जोर पकड़ रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिलने उनके आवास शिवतीर्थ पहुंच हैं। इसे सुनकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गया है। गौरतलब हो कि राज ठाकरे ने हाल ही में गुड़ी पड़वा के दिन दादर शिवाजी पार्क में एक सभा ली थी, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना की थी। राज ठाकरे ने अपनी सभा के दौरान राज्य सरकार और एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा था। उस सभा में राज ठाकरे ने कहा था कि भोंगा का मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस पर ध्यान देना चाहिए।

महानगरपालिका चुनाव में ठाकरे और शिंदे साथ आ सकते हैं!

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे दोनों ने कभी एक साथ एक ही पार्टी में काम किया था। वे एक दूसरे के सहयोगी थे। इसलिए, यह पता चला है कि वे व्यक्तिगत स्तर पर एक अच्छा तालमेल साझा करते हैं। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर राज ठाकरे ने दी थी बधाई। इसके अलावा इससे पहले भी राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मुलाकात हो चुकी है। जब राज ठाकरे के पैर की सर्जरी हुई थी तो खुद एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इन सभी घटनाक्रमों को देखते हुए भविष्य में एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के संबंधों में सुधार की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वे आगामी महानगरपालिका चुनाव में एक साथ आ सकते हैं।

मनसे कार्यालय गए थे सीएम शिंदे 

राज ठाकरे की गुड़ी पड़वा सभा के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की यह पहली मुलाकात है। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुड़ी पड़वा के दिन डोंबिवली स्थित मनसे कार्यालय गए थे। जहां मनसे विधायक राजू पाटिल ने उनका स्वागत किया।