Doctors
File Photo

    Loading

    मुंबई : इलाज के लिए जरूरतमंद हजारों मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष (Chief Minister’s Medical Assistance Fund) वरदान साबित हुआ है। पिछले 7 महीने में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष से लगभग 3600 जरूरतमंद मरीजों (Needy Patients) को 28 करोड़ की मदद (Help) दिलाई गई है। 

    पिछले 7 महीने में राज्य के जरूरतमंद मरीजों को दी गई रिकॉर्ड मदद के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर सहायता कोष के मापदंड में बदलाव कर महंगे इलाज वाली कुछ बीमारियों को इसमें शामिल किया गया है।  मंगेश चिवटे ने कहा कि कई महंगी बीमारियां जो पहले कवर नहीं होती थीं। इसमें फेफड़े की सर्जरी, घुटने, हिप की रिप्लेसमेंट,सर्जरी के साथ ही दुर्घटना के मरीजों को भी इस योजना से आर्थिक मदद दी जा रही है। 

    बढ़े लाभार्थी

    मंगेश चिवटे के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में सीएम चिकित्सा सहायता कक्ष ने में पहले दिन से मरीजों के लिए समर्पित है। जुलाई महीने में 194 मरीजों को 83 लाख रुपये की मदद, अगस्त में 276 मरीजों को 1 करोड़ 40 लाख, सितंबर में 336 मरीजों को 1 करोड़ 93 लाख, अक्टूबर में  256 मरीजों को 2 करोड़ 21 लाख, नवंबर में  527 मरीजों को 4 करोड़ 50 लाख, दिसंबर में 1013 मरीजों को 8 करोड़ 52 लाख और जनवरी 2023 में 1060 मरीजों को रिकॉर्ड 8 करोड़ 89 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता दी गई। 

    वेबसाइट उपलब्ध है

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस सेल की कार्य पद्धति, सहायता के मापदंड में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत वेबसाइट mahacmmrf.com को लांच किया गया है, ताकि जरूरतमंदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो सके।