Mumbai Cold

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में हुई एक दिन की बारिश (Rain) ने काफी काफी ठंड (Cold) बढ़ा दी है। सोमवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान (Temperature) 13.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस सीजन का सबसे कम तापमान सोमवार को दिया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti) तक ठंड बनी रहेगी।

    मुंबई में रविवार की रात से ही कड़ाके ठंड पड़ रही है। आमतौर मुंबई में तापमान उतना नीचे नहीं गिरता है, लेकिन शनिवार हो हुई बारिश के बाद से ठंड में इजाफा हुआ। सोमवार को मुंबई में लोग जैकेट, स्वेटर में घूमते नजर आए तो कई लोग आग जला कर सेक लेते दिखाई दिए।

    दिन के तापमान में भी आई गिरावट

    रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मुंबई उपनगर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और शहर का 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि दिन में उपनगर का 25.1 डिग्री सेल्सियस और शहर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

    मकर संक्रांत तक मुंबई का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा

    मौसम का आंकलन करने वाली संस्था के प्रमुख मेट्रोलोजिस्ट महेश पालावत ने बताया कि मुंबई में हुई बारिश और उत्तर से आनेवाली ठंडी हवाओं के कारण मुंबई के तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। मकर संक्रांत तक मुंबई का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा और दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की संभावना अधिक है।

    2020 में 11.4 डिग्री तक लुढ़का था पारा

    क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 17 जनवरी 2020 में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। उसके बाद 29 जनवरी 2021 में न्यूनतम तापमान 14।8 डिग्री तक गिरा था। उक्त आंकड़े यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनवरी में ठंडी बनी रहेगी।