BJP considers Shiv Sena as enemy, how will the alliance happen? - Sanjay Raut
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई. कांग्रेस नेता (Congress Leader) राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) के पार्टी अध्यक्ष (President) पद से इस्तीफा (Resignation) देने के बाद कांग्रेस (Congress) पार्टी हेडलेस यानी नेतृत्व विहीन हो गई है। इसका फायदा भाजपा (BJP) उठा रही है। यह बात शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Shiv Sena spokesperson Sanjay Raut) ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कही है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद का मुद्दा जल्द सुलझाना चाहिए ताकि प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस, बीजेपी के सामने चुनौती पेश कर सके।

    राउत ने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि आज जो अराजकता चल रही है, वह तब तक नहीं रुकेगी जब तक कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस मुखिया विहीन हो गई है। इसका फायदा बीजेपी उठा रही है। 

    भविष्य में कांग्रेस के बिना राजनीति नहीं हो सकती

    राउत ने कहा कि कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और भविष्य में कांग्रेस के बिना राजनीति नहीं हो सकती, लेकिन  कांग्रेस में नेतृत्व का मुद्दा सुलझने के बाद ही विपक्ष मजबूती से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व गांधी परिवार कर रही है, लेकिन पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अध्यक्ष की जरूरत होती है। हाल ही में कांग्रेस में जी -23 नेताओं के समूह में शामिल कपिल सिब्बल ने भी पार्टी में अध्यक्ष चुने जाने का मुद्दा उठाया था। हालांकि उनके इस बयान से नाराज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सिब्बल के घर के सामने प्रदर्शन किया था।