UP Assembly Election 2022 : former Congress MP Anand Prakash Gautam resigns from the party
File Photo

    Loading

    मुंबई : महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के घटक दलों के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरु कर दी  है। मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) की तरफ से पिछले माह इगतपूरी (Igatpuri) में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। अब पार्टी के अलग – अलग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का गुर सिखाने का सिलसिला शुरु हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका के घोष वाक्य “लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत इस बार महानगरपालिका चुनाव में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जानी है।

    मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ.अजंता यादव के नेतृत्व में विलेपार्ले पश्चिम स्थित अमृतबाग सभागृह में चुनाव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी एच.के. पाटिल, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा, राष्ट्रीय सचिव सोनल पटेल, आशीष दुआ, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे सहित अन्य नेताओं ने महानगरपालिका चुनाव में जीत के लिए अपनाई जाने वाली विशेष रणनीतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में मुंबई महिला कांग्रेस और सभी जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल थीं।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एच.के पाटिल ने  महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को इस बार के महानगरपालिका चुनाव में कुछ करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला है उसी तरह मुंबई में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को मतदाताओं के बीच पैठ बनानी होगी। मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अजंता यादव ने कहा है कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।