corona
File Pic

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगें हैं। इससे बीएमसी (BMC) सहित राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। साथ ही लोगों को एक बार फिर कोरोना सावधानियों को बरतने की चेतावनी दी गई है। अस्पतालों में तो कोविड गाइडलाइंस (Covid Guidelines) का पालन करने का निर्देश भी दे दिया गया हैं।

मुंबई में काफी तेजी से कोविड के मामले बढ़े हैं। शहर में शनिवार को 189 संक्रमित मिले हैं। इसमें 170 असिम्टोमेटिक पेशेंट्स हैं। खास बात यह कि शनिवार को सिर्फ 1,387 लोगों के मुंबई में कोविड टेस्ट किए गए, जबकि संक्रिमितों की संख्या 189 है। यानि काफी तेजी से कोविड मामलों के बढ़ने के संकेत हैं। अभी मुंबई में कुल 1,021 एक्टिव पेशेंट्स हैं, जबकि 105 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। मुंबई की रिकवरी रेट 98.2% है।

राज्य में मिले 669 संक्रमित

राज्य में भी कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। शनिवार को कुल 669 संक्रमित मिले हैं। जो यह संकेत दे रहा है कि मुंबई सहित पूरे राज्य में कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं। वैसे पूरे राज्य में शनिवार को 435 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। रिकवरी रेट 98.14% है। अभी तक कुल 8,66,36,507 लोगों के सेंपल्स में 81,44,780 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। अच्छी बात यह है कि किसी के के मृत्यु की खबर नहीं है।

विदेश से आने वाले 43 यात्री पॉजिटिव

खास बात यह है कि 24 दिसंबर 2022 से 1 अप्रैल 2023 तक राज्य मुंबई, पुणे और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के जरिए विदेश से महाराष्ट्र आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की कुल संख्या 16,47,115 में से 36,664 यात्रियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए। इस टेस्ट में अभी तक 43 यात्री पॉजिटिव पाए गए। इसमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव पाए गए यात्री पुणे के हैं। इनकी संख्या 10 है, मुंबई दूसरे स्थान पर हैं। यहां से 8 यात्री पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अभी तक कुल 3,324 एक्टिव पेशेंट्स हैं। इन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से टेस्ट के गए सेंपल्स में से 2% सेंपल्स रेडम टेस्ट के लिए भेजे गए।