Cyclone 'Nisarg' to arrive in Mumbai this afternoon, changes in route and timing of trains
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Rains) में लगातार बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात मंगलवार-बुधवार को हुई है। साथ ही रात में यह बारिश रुकी थी जो फिर से शुरू है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे और कोंकण के इलाकों में तीन दिसंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने अब ‘जोवाड’ (Cyclone Jawad) चक्रवातीय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

    ज्ञात हो कि दिसंबर महीने में अचानक बारिश को लेकर लोगों के मन में सवाल है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में कम दाब का इलाका तैयार हो गया है। जिसके कारण दक्षिण पूर्वी अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप पर चक्रवात जैसे हालात बन गए हैं। यही कारण है कि आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अंदेशा है। 

    गौर हो कि महाराष्ट्र ही नहीं अचानक से अन्य राज्यों में भी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में समुद्री तटों पर काम दाब के कारण चक्रवात की स्थिति बन गयी है। जिसके कारण मौसम विभाग ने अब ‘जोवाड’ चक्रवातीय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने के कारण आज देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की आशंका है। साथ ही तीन दिसंबर को बारिश का जोड़ और अधिक बढ़ जाएगा। जिससे यह चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा।