300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    मुंबई:  मुंबई (Mumbai) में शनिवार को 20,073 टेस्टिंग के बाद मात्र 89 लोग कोरोना (Corona) से संक्रमित (Infected) मिले हैं।  मुंबई में 97 सप्ताह यानी अप्रैल 2020 के बाद नए मरीजों (New Patients) की इतनी कम संख्या दर्ज की गई है।  इससे पहले महामारी के शुरुआत में 18 अप्रैल 2020 को 87 नए मरीज मिले थे।  बता दें कि इसी महीने के 21 तारीख को 96 नए मरीज मिले थे। 

    राज्य में भी नए कोविड मरीजों की संख्या एक हजार से कम दर्ज की गई।  शनिवार को राज्य में 893 नए कोविड संक्रमित मिले हैं।  पिछले 24 घंटे में राज्य में बीमारी से मरनेवालों की संख्या केवल 8 दर्ज की गई, लेकिन मुंबई में मौत (Death) का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया।  बता दें कि फरवरी महीने में सातवी बार ऐसा हुआ है कि शहर में कोविड के कारण किसी भी मरीज को अपनी जान नहीं गवानी पड़ी है। 

    राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 7811 

    इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 7811 हो गई है, जिसमें से 902 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।  राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होनेवालों की संख्या 4629 हो गई है, जिसमें से 4456 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 161,53,525
    • कुल पॉजिटिव केस- 1,056,296
    • कुल मौत- 16,691
    • कुल ठीक हुए- 1,035,826
    • डबलिंग रेट- 4450  दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 0

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7,77,44,579
    • कुल पॉजिटिव केस- 78,64,516
    • कुल मौत – 143695
    • कुल ठीक हुए- 77,09,015