Mumbai Congress

    Loading

    मुंबई: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा है कि देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार आई है, तब से देश बर्बादी की कगार पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी की सरकार (BJP Govt.) सत्ता का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को झूठे केस में जेल में डाल रही है। यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। सिंह, मंगलवार को मुंबई में आयोजित आजादी गौरव यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। 

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो” पदयात्रा निकाली जाएगी। 3,500 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा 7 सितम्बर से शुरू होगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा , मधु चव्हाण, भूषण पाटिल, संदेश कोंडविलकर, अतुल बर्वे, अनीशा बागुल,गणेश यादव, हुकुम राज मेहता समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का बड़ा योगदान

    इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का बड़ा योगदान था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कि जो लोग आजादी के आंदोलन में दूर रहे। वे आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।  जगताप ने कहा कि हम 14 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।