Eknath Shinde supporters and Shiv Sainiks face to face in Maharashtra

    Loading

    मुंबई: हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर अपनी पार्टी से बगावत कर राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) से अलग होने वाले वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के समर्थकों (Supporters) और शिवसेना संगठन के वफादारों के बीच तनाव जारी है। शिवसेना के 9 मंत्रियों सहित 2 तिहाई से ज्यादा विधायकों को अपने खेमें में लेकर एकनाथ शिंदे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, इधर राज्य के विभिन्न इलाकों में उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, तो अनेक स्थानों पर बागियों के खिलाफ शिवसैनिक सड़क पर उतर गए हैं।

    अहमदनगर जिले के शिर्डी में बागियों के खिलाफ संगठन मुखर हो गया है। जिला प्रमुख राव साहब खेवरे और स्थानीय शिवसेना सांसद सदाशिव लोखंडे ने मोर्चा निकाल एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों का विरोध किया, वहीं सतारा जिले में एकनाथ शिंदे समर्थकों ने मोर्चा निकाल कर दावा किया कि असली शिवसेना उनकी है।

    कोल्हापुर के जयसिंहपुर में मोर्चा निकला

    कोल्हापुर के जयसिंहपुर में बागी मंत्री येड्रावकर के खिलाफ मोर्चा निकला। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। पुणे में भी शिवसैनिकों ने आंदोलन किया। बीड में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। औरंगाबाद में शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे के नेतृत्व में बागियों के खिलाफ आंदोलन किया गया। औरंगाबाद के सभी 5 शिवसेना विधायक शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं।

    शिवसेना सांसद संजय राउत पर गुस्सा

    शिवसैनिक जहां बागियों के नेता एकनाथ शिंदे पर अपना गुस्सा उतार रहें हैं, वहीं शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत पर शिंदे समर्थकों के निशाने पर हैं। एकनाथ शिंदे समर्थक शिवसैनिक सीएम उद्धव या उनके परिवार पर आरोप लगाने की बजाय सीधे राउत पर हमला कर रहें हैं। जलगांव में शिंदे समर्थकों ने संजय राउत का पुतला फूंका है। इसी तरह ठाणे में राउत का पुतला फूंक कर शिंदे समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया है। 

    राज्य में बनने वाली है नई सरकार: MP श्रीकांत शिंदे 

    इस बीच, एकनाथ शिंदे के पुत्र और कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि वे शिवसेना में ही हैं। डॉ. शिंदे ने कहा कि यह सरकार जल्द ही गिरने जा रही है। नई सरकार बनने वाली है।