Ajit Pawar
ANI Photo

Loading

मुंबई\अहमदनगर: पिछले दो दिनों से राज्य में हुई असमय बारिश (Rain) से किसानों (Farmers) के फसलों (Crops) को भारी नुकसान पहुंचा है।  विधानसभा में नेता विपक्ष अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा है कि इस नुकसान से किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को वर्तमान बजट सत्र में बताएंगे। अजीत पवार अहमदनगर (Ahmednagar ) में एक सार्वजनिक बैठक में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने राज्य में 6 से 8 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया था ।इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर बारिश और ओले गिर रहे हैं। इस वजह से रबी की फसलों के अलावा अंगूर, कपास, प्याज समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तूफानी बारिश के साथ ओले पड़े हैं। 

किसानों को मदद दिलाने की कोशिश

अजीत पवार न कहा कि किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए। हम बुधवार को सत्र में उनकी आवाज उठाएंगे और किसानों को हुए नुकसान के लिए सरकार से हर संभव मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।

शिंदे सरकार पर निशाना 

अजीत ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जाता है, तो सभी विधायक छोड़ कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बागी विधायकों को मंत्री बनाए जाने का प्रलोभन दिया गया, लेकिन ऐसा  नहीं किया गया। इस वजह से विधायकों में काफी नाराजगी है। एक मंत्री के पास छह जिलों के पालक  मंत्री की जिम्मेदारी है। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की समीक्षा

राज्य के कई जिलों में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्शन मोड़ में आ गए हैं। उन्होंने  मंगलवार की सुबह मुख्य सचिव और संबंधित जिलों के कलेक्टर से बात कर पूरी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द पंचनामा करने के निर्देश दिए हैं। शिंदे ने आश्वासन दिया है कि किसानों की तत्काल मदद की जाएगी।