मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में आग लगने की घटना सामने आ रही है। जानकरी के अनुसार यहां जोगेश्वरी इलाके (Jogeshwari area) के एक फर्नीचर मार्केट (furniture market) में भीषण आग लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है। प्राथमिक जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
महाराष्ट्र: मुंबई में जोगेश्वरी इलाके के एक फर्नीचर मार्केट में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/LP9jyXcyjE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2023
#WATCH | Massive fire breaks out in a furniture godown located in Mumbai's Jogeshwari West. No casualty reported. pic.twitter.com/WQ2AYSc9zw
— ANI (@ANI) March 13, 2023
जानकारी के अनुसार फर्नीचर मार्केट में आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले हला धुंआ उठा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फर्नीचर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बिकराल धर चुकी है।