Chhagan Bhujbal
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, सुबह की बड़ी खबर NCP नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल इन तीनों पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना पर शिकायतकर्ता के अनुसार भुजबल और 2 लोगों ने उसे उस समय जान से मारने की धमकी दी जब उसने दो विवादित वीडियो भी फॉरवर्ड किया है जिसमें भुजबल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे थे।

    भुजबल ने उठाये थे देवी सरस्वती के चित्रों पर सवाल

    दरअसल, इसी सप्ताह मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भुजगल ने मांग की थी कि स्कूलों में सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। वहीं NCP नेता ने कहा था कि, “इन समाज सुधारकों के बजाय स्कूलों में देवी सरस्वती और शारदा के चित्रों को प्रदर्शित किया जाता है। हमने उन्हें देखा भी नहीं है और उन्होंने हमें कुछ सिखाया भी नहीं है।” इसके साथ उन्होंने कहा था कि, “3% लोगों ने हमें शिक्षा से दूर रखा है। हम उनके सामने फिर प्रार्थना क्यों करें?”

    भुजबल के बयान का शिंदे और फडणवीस ने भी किया विरोध

    गौरतलब है कि NCP के पूर्व मंत्री के बयान पर राज्य के CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने कहा कि, स्कूलों से देवी के चित्र नहीं हटाए जाएंगे। साथ ही खुद मुख्यमंत्री शिंदे  ने नासिक में संवाददाताओं से कहा था कि, “कोई तस्वीर नहीं हटाई जाएगी। कुछ लोग (भुजगल) कुछ भी महसूस कर सकते हैं। हम उनकी मर्जी के हिसाब कुछ भी नहीं करेंगे। आम लोग जो चाहेंगे, वहीं करेंगे।” फिलहाल छगन भुजबल अपने उक्त बयान के चलते फंसते दिख रहे हैं।