Maharashtra Police Constable Recruitment transgender-can-also-apply-online-for-the-post-of-police-constable
File Photo

    Loading

    मुंबई: गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या राष्ट्रपति पुलिस पदक (President Police Medal) की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के 74 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिया जाएगा। मुंबई के विशेष पुलिस कमिश्नर देवेन भारती (Deven Bharti) सहित चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। इसके अलावा 31 लोगों को पुलिस शौर्यपदक और 39 लोगों को पुलिस मेडल से नवाजा गया है।

    राज्य के 4 पुलिस अधिकारियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूप कुमार सिंह, मुंबई के राज्य खुफिया विभाग के पुलिस उप-निरीक्षक संभाजी देशमुख और ठाणे पुलिस उपनिरीक्षक दीपक जाधव का नाम शामिल है। 31 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    फडणवीस के करीबी अधिकारियों में से एक

    1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री फडणवीस के करीबी अधिकारियों में से एक हैं। इस साल 5 जनवरी 2023 को भारती ने मुंबई के विशेष पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। खास बात यह है कि मुंबई पुलिस के इतिहास में पहली बार विशेष पुलिस कमिश्नर का पद सृजित किया गया है। सन 2014 से 2019 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल के दौरान मुंबई में प्रभावी पुलिस अधिकारी थे।

    901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा

    देश के विभिन्न राज्यों के 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा की गयी है। इसमें 140 को लोगों वीरता के लिए पुलिस पदक, 93 को पुलिस विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 668 लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 40 वीरता पुरस्कारों में से सबसे अधिक पुरस्कार 80 जवानों को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के लिए दिए जाएंगे, तो जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कार्यरत 45 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।