Maharashtra government's big decision regarding Shiv Jayanti celebrations, 500 people allowed to attend
File Photo

    Loading

    मुंबई : कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट (Variants) ओमीक्रॉन (Omicron) के 12 देशों में फैलाव को देखते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार (Government) भी डर गई है। इसके बाद राज्य में नए सिरे से प्रतिबंध (Sanctions) लगाने पर विचार किया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। इससे पहले बृहन्मुंबई नगर निगम कमिश्नर इकबाल चहल ने मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट पर बैन लगाए जाने की मांग की थी।

    हालांकि, महाराष्ट्र सरकार इस बारे में केंद्र सरकार से सलाह के बाद ही अंतिम फैसला लेना चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के संभावित खतरे और उससे निपटने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मंत्रियों का मत है कि मुख्यमंत्री इस बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा करने के बाद ही नई गाइडलाइंस जारी करने का फैसला करें। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकरे इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे।

    दक्षिण अफ्रीका से 1000 यात्री मुंबई आए

    10 नवंबर से अब तक दक्षिण अफ्रीका से करीब 1000 यात्री मुंबई पहुंचे है। यह जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दी है। दुनिया भर में ओमीक्रोन वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई उपनगरों के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में मुंबई नगर निगम मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आने वाले यात्रियों को लेकर चर्चा हुई। मुंबई में टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। आदित्य ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनियाभर के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आने वाले यात्रियों की जांच और निगरानी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कोरोना सेंटर को फिर से तैयार करने के निर्देश दिए है।