शुरु हुआ ओमीक्रोन संक्रमण का कहर, मुंबई में मिले 190 मरीज

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण (Omicron Infection) का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पूरे राज्य में ओमीक्रोन के 194 मरीज (Patient) मिले जिसमें 190 मरीज केवल मुंबई में मिले। इसी के साथ मुंबई में ओमीक्रोन मरीजों (Omicron Patients) की संख्या 327 और राज्य में 450 हो गई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जितना पैनिक (Panic) किया जा रहा है ओमीक्रोन उतना खतरनाक नहीं है।

    ओमीक्रोन सबसे तेज फैलने वाला वायरस है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को मिले 198 मरीजों में से 30 अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं। मुंबई में 190, ठाणे में 4,  सतारा, नांदेड़, पुणे महानगरपालिका और पिंपरी-चिंचवड में 1-1 मरीज मिले हैं।

    कुल ओमीक्रोन मरीजों की संख्या

    मुंबई 327, पिंपरी-चिंचवड 26, पुणे ग्रामीण 18,पुणे महानगरपालिका और ठाणे महानगरपालिका 12, नवी मुंबई, पनवेल, कल्याण डोंबिवली 7, नागपुर, सातारा 6 , उस्मानाबाद 5, वसई-विरार, नांदेड 3 अन्य जिलों में 3 से कम मरीज मिले हैं। 

    37% ने नहीं की विदेश यात्रा फिर भी ओमीक्रोन से बाधित

    मुंबई में 21 से 22 दिसंबर के बीच महानगरपालिका द्वारा 357 कोविड सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट चौका देने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई में 37 फीसदी यानी 141 ऐसे मरीजों में ओमीक्रॉन की पुष्टि हुई है, जिन्होंने कभी विदेश की यात्रा की ही नहीं है। इसमें 89 पुरुष और 52 महिला हैं। महानगरपालिका अधिकारी की माने तो 141 में से 93 लोगों वैक्सीन की दोनों डोज ली है, जबकि 3 लोगों एक डोज ली है। 7 में बीमारी के माध्यम लक्षण हैं और वे भर्ती हैं अन्य में सौम्य या कोई लक्षण नहीं है।