mega block
File Photo

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍‍वे (Central Railway) मुंबई मंडल पर के उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.32 बजे तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। 

    सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेंगी, आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर रिडायवर्ट की जाएंगी।

    CSMT-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें 

    सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बेलापुर/नेरुल-खारकोपर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पश्चिम रेलवे पर रविवार को दिन में कोई ब्लॉक नहीं होगा।