People returning from abroad can choose to stay in hotels, apartments and lodges for separate stay: Ministry of Home Affairs
file

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में कोविड मरीजों (Covid Patients) की संख्या पर अंकुश लगाने और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) के नियम तोड़ने वालों के हाथों पर बीएमसी (BMC) फिर से स्टैंप (Stamp) लगाएगी। मुंबई में इस समय 6 लाख 63 हजार लोग होम क्वारंटाइन में हैं। होम क्वारंटाइन व्यक्ति की तरफ से तोड़े गए नियमों की यदि बीएमसी को शिकायत मिलती है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि कोई उपाय नहीं होने के कारण मजबूरी में यह निर्णय लेना पड़ा है।

    काकानी ने कहा कि होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। मुंबई में इस समय 6 लाख 63 हजार लोग होम क्वारंटाइन में हैं। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कोविड और ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। चार दिन पहले कोविड मरीजों की संख्या 20,000 तक पहुंच गई थी। 

     मुंबई में कई प्रतिबंध लगाए

    जिसके बाद राज्य सरकार और बीएमसी प्रशासन ने मुंबई में कई प्रतिबंध लगाए  गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप पिछले 24 घंटों में मरीजों की संख्या 20,000 से गिरकर 11,000 हो गई।  क्वारंटाइन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक वार्ड में फील्ड अधिकारियों को अधिकार दिया गया है। साथ ही सोसायटी के अध्यक्ष, सेक्रेटरी को क्वारंटीन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।