मुंबई में कोरोना के बढ़ते संकट के बीच लोगों की लापरवाही जारी, बांद्रा के रिक्लेमेशन में भीड़ ने तोड़े सारे नियम

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रॉन (Omicron) का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीँ कोरोना के दैनिक मामलो की रफ़्तार तेज हो गई है।  इसी बीच मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन ( Bandra Reclamation) में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। उल्लेखनीय है कि आज मुंबई में कोरोना के दैनिक मामले में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है।

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, मायानगरी में बुधवार को 2510 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान करीब एक संक्रमित की मौत भी हुई है। हालांकि, इस दौरान 251 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके पहले मंगलवार को 1331 नए मामले सामने आए थे। मुंबई में रोजाना आरहे मामलों में 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

    आदित्य ठाकरे ने की बैठक

    इससे पहले मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने शहर की महापौर, मुन्सिपल आयुक्त के साथ बैठक की। बैठक के बाद बाहर निकले आदित्य ने कहा, “पिछले हफ्ते हम प्रति दिन 150 मामले दर्ज कर रहे थे, अब हम प्रति दिन लगभग 2000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई में आज प्रतिदिन 2000 मामले हो सकते हैं।”

    स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता 

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कोविड-19 के नए मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर बुधवार को चिंता जताई और इसे एक “डरावनी स्थिति” करार दिया है।उन्होंने लोगों और अधिकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह भी किया।