
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में आये दिन महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय का मामला सामने आए रहा है। छोटी- छोटी बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं सामने आए रहीं हैं। अब ऐसा एक ही एक और मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग द्वारा नाबालिक लड़की (minor girl) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उसने लड़की को घर में बुलाकर अश्लील वीडियो (pornographic videos) दिखाया और उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला वर्ली पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वर्ली पुलिस ने बताया कि एक 60 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम भास्कर तारी (Bhaskar Tari) है। उसे एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। IPC, POCSO अधिनियम और IT अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने कथित तौर पर लड़की को अकेला पाकर अपने घर बुलाया और अपने फोन पर उसके अश्लील वीडियो दिखाए।
Mumbai | A 60-year-old man, Bhaskar Tari arrested by Worli Police for allegedly molesting a minor girl. Case registered u/s of IPC, POCSO Act & IT Act. He had allegedly called the girl to his own home upon finding her alone and showed her obscene videos on his phone: Worli Police
— ANI (@ANI) February 1, 2023
बता दे कि हाल ही में एक और मामले में एक महिला एक लड़के को शराब पिलाकर और अश्लील फिल्में दिखाकर उसका भरपूर यौन शोषण करती थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कीर्ति घायवटे है। वहीं पीड़ित लड़का अपने परिवार के साथ कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके का रहने वाला है। जब कीर्ति घायवटे की यह करतूत लड़के के माता-पिता को पता लगी तो उन्होंने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।