PATIL

    Loading

    मुंबई. ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा (BJP) ने  आक्रामक रुख अख्तियार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (State President Chandrakant Patil) ने कहा है कि ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को लेकर शनिवार 26 जून को राज्य में 1000 स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा एवं पार्टी के 1 लाख कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

    भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि सरकार की निष्क्रियता के कारण मराठा एवं ओबीसी आरक्षण (Maratha and OBC Reservation) रद्द हुआ है।ओबीसी आरक्षण रद्द होने के बाद 5 जिलों में चुनाव की घोषणा कर सरकार ने ओबीसी समाज के जख्म पर नमक छिड़कने का काम किया है।पत्रकार परिषद में भाजपा उपाध्यक्ष माधव भांडारी, महासचिव श्रीकांत भारतीय एवं चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत पाटिल एवं मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये उपस्थित थे।

     पाटिल ने बताया कि नागपुर में आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुणे में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे एवं कोल्हापुर में मैं स्वयं करुंगा। पांच जिलों में घोषित चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल चुनाव आयुक्त से मिलेगा। पंकजा मुंडे इस निर्णय को अदालत में चुनौती देंगी।