जूही चावला ने मुंबई में बढ़ते प्रदुषण पर किया कमेंट, ट्वीट कर कहा- ‘हवा में बदबू है…’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव दिखाई देती है। अब तक अभिनेत्री कई विषयों पर खुलकर अपनी राय देती नजर आई है। इसके साथ ही जूही पर्यावरण को लेकर भी काफी जागरूक रहती हैं, पर्यावरण की रक्षा के लिए वह जो कर सकती हैं। अंतरिम में 5जी टेस्टिंग के खिलाफ बोलने के बाद उनका कोर्ट केस सुर्खियों में रहा था। इसी बीच अभिनेत्री ने एक विवादित ट्वीट किया है। जूही ने दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में प्रदूषित हवा के बारे में ट्वीट किया है। 

    जूही ने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर कमेंट कर कहा ‘क्या किसी ने हवा में बदबू महसूस हुई है? इससे पहले, बांद्रा, वर्ली के पास नाले से गुजरते समय ऐसी बदबू महसूस की जा सकती थी। लेकिन अब ये बदबू पूरे साउथ मुंबई में फैल चुकी है। दिन-ब-दिन हमें ऐसा लगता है कि हम इस बदबू और वायु प्रदूषण में रहे हैं।’ जूही का ये ट्वीट किसी को पसंद आ रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। 

     

     बता दें, जूही हाल ही में परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में नजर आई थी। इसके अलावा प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘हश हश’ में भी अभिनेत्री अहम भूमिका अदा करती दिखाई दी थी।