mega block

Loading

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway)  मुंबई मंडल उपनगरीय खंड पर विभिन्न इंजीनियरिंग और अनुरक्षण कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सीएसएमटी (CSMT) मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 03.35 बजे के बीच छूटने वाली डाउन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेगी। ठाणे के आगे इन सेवाओं को डाउन लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन की ओर चलेंगी और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेंगी। उसके बाद ट्रेनों को उचित फ़ास्ट ट्रैक पर डायवर्ट किया जाएगा। 

हार्बर मार्ग और ट्रांसहार्बर पर यहां की सेवाएं रद्द रहेंगी 

अप हार्बर मार्ग पर सीएसएमटी के लिए सेवाएं पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक और सीएसएमटी से पनवेल/बेलापुर जाने वाली डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक रद्द रहेगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए अप ट्रांसहार्बर मार्ग की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के बीच डाउन ट्रांसहार्बर रूट की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी स्पेशल लोकल चलेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान दौरान बेलापुर-खारकोपर और नेरूल-खरकोपर के बीच लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।