Mega Block 18 Feb 2024

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍‍वे (Central Railway) के मुंबई मंडल पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। 

    सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो ट्रेनों को विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 

    सीएसएमटी-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी

    सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सीएसएमटी-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। पश्चिम रेलवे पर रविवार को कोई ब्लॉक नहीं होगा।

    एफओबी गर्डरों की लांचिंग के लिए पावर ब्लॉक

    मुंबई मंडल पर 200 मीट्रिक टन रोड क्रेन का उपयोग कर बदलापुर स्टेशन पर 6 मीटर चौड़े एफओबी गर्डरों के लॉन्च के लिए ट्रैफिक पावर होगा। 3 जुलाई को अंबरनाथ और वांगनी के बीच अप और डाउन लाइन पर सुबह 10.50 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक ब्लॉक होगा। सुबह 10.13 बजे से दोपहर 1.26 बजे तक कल्याण से अंबरनाथ/बदलापुर/कर्जत की ओर जाने वाली डाउन लोकल और बदलापुर से सुबह 10.26 बजे से दोपहर 01.22 बजे तक छूटने वाली अप लोकल रद्द रहेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान अंबरनाथ और कर्जत के बीच कोई उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

     अप एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन

    17032 हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस को कर्जत-पनवेल-दिवा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों को कल्याण बाउंड पैसेंजर्स के लिए दिवा में डबल हॉल्ट दिया जाएगा।