mega block

Loading

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) , मुंबई मंडल पर रविवार (Sunday ) को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए लोकल मार्ग पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी आगे मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर चलेंगी और मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी। आगे अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

हार्बर लाइन पर यहां सेवाएं रहेगी रद्द  

सीएसएमटी मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/ बेलापुर/ वाशी से मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेनलाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति हैं।