मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) के उपनगरीय खंडों में मरम्मत कार्य के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा (Matunga) में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो माटुंगा और मुलुंड के बीच अपने संबंधित हॉल्ट के अनुसार स्टेशनों पर रुकेगी।
ठाणे से आगे इन की फास्ट ट्रेनों सेवाओं को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10.46 बजे से दोपहर 3.26 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड में अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो मुलुंड और माटुंगा के बीच अपने संबंधित हॉल्ट के अनुसार स्टेशनों पर रुकेगी। आगे इन्हे माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा। सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
Mega Block on 16.1.2022. pic.twitter.com/yfoBDL5hfx
— Central Railway (@Central_Railway) January 15, 2022
पनवेल और कुर्ला के बीच चलेंगी विशेष सेवाएं
सुबह 9.53 से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छूटने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है।
सांताक्रूज-गोरेगांव के बीच जंबो ब्लॉक
To carry out maintenance work of tracks, signaling and overhead equipment, a Jumbo Block will be taken on UP and DOWN FAST lines between Santacruz and Goregaon stations on Sunday, 16th January, 2022.@drmbct @RailMinIndia pic.twitter.com/8vpYsHRxfu
— Western Railway (@WesternRly) January 14, 2022
उधर, पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए पश्चिम रेलवे के सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर पांच घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच उपनगरीय सेवाएं स्लो लाइनों पर संचालित की जाएंगी। ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।