तेंदुआ का हमला (Photo Credits-ANI Twitter)
तेंदुआ का हमला (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: मायानगरी मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon)स्थित आरे कॉलोनी में तेंदुए (Leopard Attack Video) ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि उसकी जान बच गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

    ज्ञात हो कि मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में एक तेंदुए ने 64 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि जिसस समय महिला पर हमला हुआ उसने भी पलटकर अपने हाथ की लाठी से तेंदुए पर हमला किया। जिससे वह वहां से भाग गया। 

    आरे कॉलोनी में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला-

    गौर हो कि गोरेगांव में पिछले 15 दिनों में तेंदुए के हमले का यह छठा मामला है। ताजा घटना गोरेगांव (पूर्व) के आरे कॉलोनी के सीईओ कार्यालय के बाहर बुधवार को लगभग 8 बजे घटी है। जब यह घटना हुई तो महिला अपने घर के बाहर हाथ में सहारे की लाठी लेकर बरामदे में बैठी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आकर तेंदुए ने उस पर हमला किया।