mumbai local train
File Pic

Loading

– रेलवे ने मांगी संख्या

मुंबई. अत्यावश्यक सेवाओं में लगे सरकारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ केंद्रीय सेवा के कर्मचारियों को भी लोकल में यात्रा की इजाजत जल्द मिल सकती है. सोमवार को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्य व पश्चिम रेलवे के डीआरएम,एडीआरएम अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई. 

इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को भी लोकल में यात्रा की इजाजत को लेकर चर्चा की गई. रेलवे अधिकारियों ने ई-पास जारी करने,केंद्र सहित अन्य कर्मचारियों की संख्या देने आदि के लिए राज्य सरकार को कहा. रेलवे ने इस मुद्दे पर सकारात्मक भूमिका अपनाते हुए कर्मचारियों की संख्या के अनुसार लोकल चलाने की बात कही है. 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर केंद्र के अंतर्गत आने वाले इनकम टैक्स,जीएसटी,कस्टम,पोस्ट इन केंद्रीय कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत देने को कहा.  वैसे राज्य सरकार के लगभग सवा लाख अत्यावश्यक कर्मचारियों के लिए मध्य व पश्चिम रेलवे स्पेशल लोकल चला रही है.राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या दिए जाने पर अतिरिक्त लोकल चलाई जाएगी.