MHADA
File

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में सस्ते दर पर घर खरीदने की आस रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। म्हाडा (MHADA) ने शीघ्र ही मुंबई (Mumbai) में जल्द ही 3,015 घरों की लॉटरी (Lottery) निकालने की तैयारी की है। यह जानकारी गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Minister Jitendra Awhad) ने दी है। मुंबई में म्हाडा ने पिछले तीन सालों से घरों की लॉटरी नहीं निकाली है। नए घरों की चाह रखने वालों की नजर म्हाडा की संभावित लॉटरी पर लगी हुई है।

    गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड के मुताबिक, गोरेगांव पहाड़ी में म्हाडा इमारत के निर्माण का काम 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। हमारी मंशा जरुरतमंद लोगों को किफायती दर पर घर उपलब्ध कराने की है। गोरेगांव की इमारतों में 3,015 घर उपलब्ध होने हैं। जिसमें से 1,947 घर  गरीब तबके के लिए बनाए गए हैं। निम्न आय वर्ग के लिए 736 घरों का निर्माण कराया गया है,जबकि मध्यम आय वर्ग के लिए 227 घर उपलब्ध कराएं जाएंगे। 

    उच्च आय वर्ग के लिए 105  घरों का निर्माण किया

    उच्च आय वर्ग के लिए 105  घरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन रूम किचन की कीमत 25 लाख रुपए से कम हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।  म्हाडा की तरफ से कहा गया है कि मध्य मुंबई के एंटॉप हिल, पूर्व उप नगर के कन्नमवारनगर और दक्षिण मुंबई  में उपलब्ध घरों की लॉटरी भी निकाली जाएगी।

    MMR क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर भी घरों का निर्माण किया  

    आव्हाड ने बताया कि म्हाडा की तरफ से एमएमआर क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर भी घरों का निर्माण किया जा रहा है। पुणे में 100 एकड़ जमीन ली गयी है, ठाणे में घरों का निर्माण किया जा रहा है। सातारा, सोलापुर, सांगली, मिरज  में भी जहां भी म्हाडा की जमीन है वहां घरों का निर्माण कर लोगों की समस्या से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।