best
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महारष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां राजधानी मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) में बेस्ट कि एक बस (Best Bus Fire) में अचानक आग लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार इस आग में अब काबू पा लिया गया है साथ ही सभी यात्री भी सुरक्षित है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

    गौरतलब है कि कि बीते नवंबर 2022 को भी मुंबई में हाराष्ट्र के अमरावती के पिंपलविहिर में राज्य परिवहन निगम की बस में आग लग गई थी। बस में जब आग लगने की घटना हुई उस समय उसमें 35 लोग सवार थे।

    मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस पिंपलविहिर जा रही थी, उस समय उसमें 35 यात्री सवार थे। अचानक इंजन के पास से धुंआ उठता हुआ दिखने लगा। बस ड्राइवर ने पहले बस धीरे की, उसके बाद किनारे रोक दिया, वो बस का गेट खोलकर उतर गया। गेट खोले जाने के बाद सभी यात्रियों में हायतौबा मच गई थी। सभी जल्दी-जल्दी बस से उतरने की कोशिश करने लगे। धीरे-धीरे बस में लगी आग भी बढ़ती गई थी। जैसे तैसे लोगों ने इस आग से खुद को बचाया था।