Without Mask Fine
File Photo

    Loading

    मुंबई: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर धीमा पड़ गया है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना का सबसे अधिक तांडव झेल चुके महाराष्ट्र के मुंबई में बीएमसी कोविड (Mumbai BMC Fine) को लेकर सख्त है। इन सब के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर में बिना मास्क घुमने वालों से 78 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है। 

    ज्ञात हो कि बीएमसी ने शहर में बिना मास्क घुमने वालों पर एक्शन लेते हुए 78.55 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। बीएमसी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर तक उसनें ये जुर्माना वसूला है। बीएमसी ने जोन के हिसाब से पूरा डेटा साझा किया है। जिसके मुताबिक किस जोन में कितना जुर्माना वसूला गया उसकी डिटेल्स दी है।  

    गौर हो कि बीएमसी ने जोन-1 में पांच लाख 28 हजार 242 लोगों पर एक्शन लेते हुए 10 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला है। साथ ही जोन-2 में बीएमसी ने पांच लाख 29 हजार से अधिक लोगों से फाइन वसूला है। जोन तीन में बीएमसी ने चार लाख 22 हजार से अधिक लोगों से जुर्माना वसूला है। साथ ही अन्य जोन का भी ऐसा ही हाल है। 

    वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 960 नए मामले सामने आये हैं। साथ ही 41 मरीजों की जान गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,32,257 और मृतकों की संख्या 1,40,807 पहुंच गई है।