Without Mask Fine
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना का शुरू से ही महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Updates) में तांडव देखने को मिला है। यही कारण है कि यहां कोविड नियमों (COVID Rules) को लेकर प्रशासन कुछ ज्यादा ही सख्त रहा है। इसी बीच मुंबई (Mumbai) से खबर है कि बीएमसी (BMC) ने मास्क नियमों का उल्लंघन करने वालों से 77,37,41,000 रुपये का जुर्माना वसूला है। 

    बता दें कि बीएमसी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में बिना मास्क घुमने वालों से 24 अक्टूबर तक 77,37,41,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बीएमसी ने जुर्माना वसूलने वालों का पूरा डेटा दिया है। प्रशासन ने जोन के हिसाब से पूरी डिटेल दी है। जिसके अनुसार 23 अक्टूबर तक जोन एक में 4 लाख 90 हजार 448 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया। जबकि जोन 2 में पांच लाख 12 हजार 478 लोगों को पकड़ा गया है। 

    कोरोना को लेकर बीएमसी का बड़ा एक्शन-

    वहीं जोन तीन में चार लाख 3 हजार 773 लोग पकड़े गए हैं। जबकि जोन 4 में पांच लाख 49 हजार 538 लोग पकड़े गए हैं। साथ ही जोन 5 में 348226, जोन 6 में 337586 और जोन 7 में चार लाख 16 हजार 787 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया। 

    गौर हो कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1410 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 18 मरीजों की मौत हुई है। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 66, 02,961 पहुंच गई है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 1520 लोग अस्पताल में इलाज कराकर ठीक हुए हैं। अब तक 64,35,439 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना के 408 नए केस सामने आए हैं। जबकि छह लोगों की जान गई है।