dilip balase patil

    Loading

    मुंबई. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की मुंबई (Mumbai) के आतंकी जान मोहम्मद अली शेख की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) अलर्ट (Alert)हो गयी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ पूरे घटना क्रम पर चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुंबई (Mumbai) के सायन (Sion) इलाके में आतंकी जान मोहम्मद के रहने की जानकारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।

    राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सुरक्षा हालात पर चर्चा के लिए मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे और  एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल बैठक की। इस बैठक में त्योहार के दौरान मुंबई समेत राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था की भी चर्चा की गयी।

    एटीएस की एक टीम जा रही दिल्ली

    एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने बताया कि आतंकी जान मोहम्मद शेख पहले से उनके रडार पर था। वह गोल्डन एक्सप्रेस से 13 सितंबर को मुंबई से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से कोई विस्फोटक नहीं बरामद हुआ है। हम दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। एटीएस की एक टीम दिल्ली जा रही है। वह वहां जान मोहम्मद शेख से पूछताछ करेगी।

    1000 से अधिक संदिग्ध एटीएस के रडार

    अग्रवाल ने कहा कि एटीएस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के संपर्क में हैं। उन्होंने एटीएस की ओर से सुरक्षा में चूक होने से इंकार किया। एटीएस चीफ ने कहा कि उनके रडार पर 1000 से अधिक संदिग्ध हैं। एटीएस पुराने आपराधिक रिकार्ड वाले डी गैंग के गुर्गों नजर रख रही है।