Big relief to former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh, Supreme Court says interim protection from arrest will continue
File Photo

    Loading

    मुंबई: राज्य सरकार (State Government) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है, जिन पर जबरन वसूली और अत्याचार का आरोप लगाया गया है। राज्य सरकार ने मुंबई के कोर्ट में कहा कि परमबीर का पता नहीं चल पाया है? वह समन  का जवाब नहीं दे रहे हैं।  साथ ही राज्य सरकार ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने की गारंटी देने से इनकार कर दिया है। 

    बता दें कि परमबीर सिंह पर 100 करोड़ के वसूली के मामले में आरोपी हैं। एंटीलिया और मनसुख हिरेन हत्या के मामले की जांच कर रही NIA सिंह को कई बार पूछताछ के लिए समन भेजा, लेकिन वह जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं हुए।

    जिसके चलते NIA और महाराष्ट्र राज्य की जांच एजेंसियों को शक हुआ कि गिरफ्तारी के डर से परमबीर सिंह देश छोड़कर भाग गए होंगे। NIA को अपनी जांच पूरी करनी है जिसके लिए परमबीर सिंह से पूछताछ करना चाहती है लेकिन अब परमबीर का पता नहीं चल पा रहा है।

    राज्य सरकार ने कहा परमबीर सिंह कहां है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसलिए, राज्य सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के अपने वादे को निभाने में सक्षम नहीं होगी।