maharashtra karnataka border dispute ncp-jitendra-awhad-slams-cm-eknath-shinde-on-basavraj-bommai-tweet
Pic (ANI)

    Loading

    मुंबई: पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र और कर्नाटक (Maharashtra Karnataka Border Dispute) दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों के बेलगावी, कारवार, निपानी सहित कई गांव महाराष्ट्र में आना चाहते हैं और कर्नाटक सरकार द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में पिछले दो सप्ताह में दोनों राज्यों के प्रमुखों द्वारा दिए गए बयानों ने विवाद के बढ़ने की आशंका जताई थी।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दोनों राज्यों के प्रमुखों के बीच बैठक की और एक अस्थायी समाधान निकाला। हालांकि, कर्नाटक प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के नेताओं और मराठी भाषियों को सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश देने से मना कर दिया। इसको लेकर जहां माहौल गरमा गया है वहीं एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार की आलोचना की है।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) का 23 नवंबर को उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। बोम्मई ने ट्वीट में कहा था कि, “कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भड़काऊ है। उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारी सरकार हमारी सीमाओं, जल और जमीन की रक्षा करने में सक्षम है।” इस ट्वीट के बाद काफी विवाद शुरू हो गया। इस विवाद को रोकने के लिए अमित शाह ने दोनों राज्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह ट्वीट फर्जी है। विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ट्वीट को फेक बताया था। हालांकि, आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फर्जी ट्वीट कैसे किया जा सकता है? यह सवाल विपक्ष उठा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘इस ट्वीट के पीछे कौन है, इस बात का पता चल गया है’ इस बयान ने चर्चाओं को तेज कर दिया है। इसके बाद अब जितेंद्र आव्हाड ने ट्विटर के माध्यम से राज्य सरकार पर हमला किया है।

    जितेंद्र आव्हाड ने अपने इस ट्वीट में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों का जिक्र किया है। “दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का कहना है कि बोम्मई ने वो ट्वीट नहीं किया। दोनों झूठ बोलकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को याद रखना चाहिए कि, उस ट्वीट के कारण कर्नाटक में एक मराठी व्यक्ति के साथ मारपीट की गई।”