maharsahtra-rain
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मौसम को लेकर आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार आने वाले 3-4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली और मध्यम से तीव्र बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

    दरअसल आज IMD मुंबई ने बताया कि, अगले 3-4 घंटों के दौरान ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, वहीं यहाँ गरज के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। 

    गौरतलब है कि, महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) सहित कई जगहों पर बीते गुरुवार को बारिश हुई। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कल यानी शुक्रवार को भी यहाँ कई जगहों पर बारिश का अंदेशा जताया था। गौरतलब है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि मानसून अगले 48 दिनों में पूरे महाराष्ट्र में पहुंच जाएगा।