File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई. देश में आए दिन ऐसी कई घटना सामने आती है, जिसे सुनकर रूह कांप उठती है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक 68 वर्षीय दरिंदे ने कुत्तों के साथ रपे (Dogs Rape) किया हैं। जी हाँ, सुनकर हैरानी होगी, लेकिन ऐसा ही हुआ है। इस हैवान ने जानवरों को अपने हवस का शिकार बनाया है। यह घटना सुनकर सबके होश उड़ गए हैं।

    इस हैवान का नाम अहमद शाह (Ahmed Shah) बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बॉम्बे एनिमल राइट (Bombay Animal Right) नामक संस्था के विजय मोहन मोहनानी (Vijay Mohan Mohanani) ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अहमद शाह अभी तक कई जानवरों के साथ इस तरह का दुष्कर्म कर चुका है। साथ ही उन्होंने बताया है कि आरोपी ने अब तक 30 से 40 कुत्तों का रपे कर चूका है।  मोहनानी के बयान और वीडियो के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर दरिंदे को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां आरोपी को जमकर कोसा जा रहा है। 

    चेतवानी के बाद भी करता रहा दुष्कर्म 

    रिपोर्ट्स की मानें तो, आरोपी अहमद शाह एक सब्जी विक्रेता है जो जुहू गली में रहता है। वहीं इस वारदात का वीडियो भी वायरल हो चूका है, जिसमें इस हैवान की गंदी करतूत साफ़ देखि जा सकती है। साथ ही यह भी बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने कई बार आरोपी को इस बारे में चेतावनी दी थी लेकिन उसने हर बार इन्हें अनसुना कर दिया था।

    जानवरों को आपत्ति नहीं 

    खबर के अनुसार, पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की, तो अहमद शाह ने कहा कि वह जानवरों को खाना देता है और उनके साथ रेप करता है। इसमें अगर जानवरों को कोई आपत्ति नहीं है तो यह क्राइम कैसे हुआ। उसका यह बयान लोगों का और भी खून खोला रहा है। वहीं, मोहनानी के मुताबिक, मंगलवार को उन्हें अहमद के इस कर्तोत को लेकर एक कॉल भी आया था। जहाँ उन्हें बताया कि एक व्यक्ति आवारा कुत्तों का रेप करता रहता है। सबूत के तौर पर उसने दिसंबर 2020 का एक वीडियो भी भेजा था, जिसे देखकर विजय मोहनानी चौंक गए थे। जिसके बाद इस बात की सुचना डीएन नगर पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस अब जाँच में जुट गई है।